(आई. ए. एस. प्लैनर.) यूपीएससी - सिविल सेवा परीक्षाओं की सूची व योजना

UPSC

अभ्यर्थी जो सिविल सेवा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), संवैधानिक निकाय के बारे में पता होना चाहिए जो देश में कई प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षायें आयोजित करता है। एक अभ्यर्थी को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और आईएएस में क्या अंतर है यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

यूपीएससी और आईएएस में क्या अंतर है? (Difference Between UPSC and IAS Exam)


सिविल सर्विस क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एक परीक्षा नहीं है, यह एक संवैधानिक निकाय है जो देश में विभिन्न परीक्षाओं को संचालित करने के लिए अधिकृत है, जिसमें से एक सिविल सेवा परीक्षा भी है, जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा जिसे आमतौर पर आईएएस परीक्षा के रूप में जाना जाता है, किन्तु यह भी एक परीक्षा नहीं है। यह आईपीएस, आईएफएस आदि जैसे अन्य सिविल सेवा पदों में से एक है, जिसके लिए उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा में प्रवेश कर सकते हैं। सिविल सेवा के बारे में अधिक जानने के लिये यहां क्लिक करें।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं की सूची नीचे दी गई है:

सिविल सर्विसेज परीक्षा (Civil Services Examination)

यह सिविल सेवाओं में भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा है जिसमें मुख्यत: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) इत्यादि सेवायें शामिल हैं।

इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाता है:-

  • प्रारंभिक परीक्षा: जिसमें सामान्य अध्ययन और एप्टीट्यूड टेस्ट नाम के दो ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नपत्र होते हैं। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है।
  • मुख्य परीक्षा: इसमें निबंध के साथ कन्वेन्शनल टाइप के नौ प्रश्नपत्र होते हैं। क्रमश: - पेपर ए (भारतीय भाषा), पेपर बी (अंग्रेज़ी) , निबंध पेपर, सामान्य अध्ययन पेपर I, II, III, IV, वैकल्पिक पेपर I व पेपर II.
  • साक्षात्कार: पहले दो चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को ही आयोग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सिविल सेवा के दृष्टिकोण से अभ्यर्थी का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों के तर्कसंगत गुणों को उजागर करना है। परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानने के लिये यहा क्लिक करें।

सिविल सेवा परीक्षा : महत्वपूर्ण तिथियां


संबंधित आर्टिकल्स: यूपीएससी क्या है? सिविल सेवा क्या है? मुख्य परीक्षा सिलेबस सामान्य अध्ययन सिलेबस


अन्य उपयोगी अर्टिकल्स


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"