सिविल सेवा मुख्य परीक्षा - 2021 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र - 3 (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन)

http://iasplanner.com/e-learning/images/upsc-banner.jpg

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा - 2021


सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र - 3
(प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन)

प्रश्न संख्या 1. भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) के वर्ष 2015 के पूर्व तथा वर्ष 2015 के पश्चात परिकलन विधि में अन्तर की व्याख्या कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 2. पूँजी बजट तथा राजस्व बजट के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। इन दोनों बजटों के संघटकों को समझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 3. देश के कुछ भागों में भूमि सुधारों ने सीमांत और लघु किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किस प्रकार सहायता की है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 4. भारत के जल संकट के समाधान में, सूक्ष्म-सिंचाई कैसे और किस सीमा तक सहायक होगी? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 5. S-400 हवाई रक्षा प्रणाली, विश्व में इस समय उपलब्ध अन्य किसी प्रणाली की तुलना में किस प्रकार से तकनीकी रूप से श्रेष्ठ है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 6. नवम्बर 2021 में ग्लासगो में विश्व के नेताओं के शिखर सम्मेलन में सी.ओ.पी. 26 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में, आरम्भ की गई हरित ग्रिड पहल का प्रयोजन स्पष्ट कीजिए। अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आई.एस.ए.) में यह विचार पहली बार कब दिया गया था? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) द्वारा हाल ही में जारीकिए गए संशोधित वैश्विक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों (ए० क्यू० जी०) के मुख्य बिन्दुओं का वर्णन कीजिए।विगत 2005 के अद्यतन से, किस प्रकार भिन्न हैं? इन संशोधित मानकों को प्राप्त करने के लिए, भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में किन परिवर्तनों की आवश्यकता है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 8. भकम्प संबंधित संकटों के लिए भारत की भेद्यता की विवेचना कीजिए। पिछले तीन दशकों में, भारत के विभिन्न भागों में भूकम्प द्वारा उत्पन्न बड़ी आपदाओं के उदाहरण प्रमुख विशेषताओं के साथ दीजिए।(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 9. चर्चा कीजिए कि किस प्रकार उभरती प्रौद्योगिकियाँ और वैश्वीकरण मनी लॉन्ड्रिंग में योगदान करते हैं। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मनी लॉन्ड्रिंग की समस्या से निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों को विस्तार से समझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 10. भारत की आन्तरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीमा-पार से होने वाले साइबर हमलों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। साथ ही, इन परिष्कृत हमलों के विरुद्ध रक्षात्मक उपायों की चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 11. क्या आप सहमत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने हाल ही में V-आकार ('वी-आकार') के पुनरुत्थान का अनुभव किया है? कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 12. “तीव्रतर एवं समावेशी आर्थिक संवृद्धि के लिए आधारिक-अवसंरचना में निवेश आवश्यक है।" भारतीय अनुभव के परिप्रेक्ष्य में विवेचना कीजिए।कीजिए।(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 13. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? खाद्य सुरक्षा विधेयक ने भारत में भूख तथा कुपोषण को दूर करने में किस प्रकार सहायता की है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 14. फसल विविधता के समक्ष मौजटा मनौतियाँ क्या उभरती प्रौद्योगिकियाँ फसल विविधता कल किस प्रकार अवसर प्रदान करती है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 15. अनुप्रयुक्त जैव-प्रौद्योगिकी में शोध तथा विकास-सम्बन्धी उपलब्धियाँ क्या हैं? ये उपलब्धियाँ समाज के निर्धन वर्गों के उत्थान में किस प्रकार सहायक होंगी? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 16. वर्ष 2014 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रोफेसर इकामू आकासाकी, हिरोशी अमानो और शूजी नाकामूरा को 1990 के दशक में नीली एल.ई.डी. के आविष्कार के लिए प्रदान किया गया था। इस आविष्कार ने मानव-जाति के दैनंदिन जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 17. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (यू.एन.एफ.सी.सी.सी.) के सी.ओ.पी. के 26वे सत्र के प्रमुख परिणामों का वर्णन कीजिए। इस सम्मेलन में भारत द्वारा की गई वचनबद्धताएँ क्या हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 18. भूस्खलन के विभिन्न कारणों और प्रभावों का वर्णन कीजिए। राष्ट्रीय भूस्खलन जोखिम प्रबंधन रणनीति के महत्त्वपूर्ण घटकों का उल्लेख कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 19. भारत की आन्तरिक सुरक्षा के लिए बाह्य समय और गैर-राज्य कारकों द्वारा प्रस्तुत बहुआयामी चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। इन संकटो का मुकाबला करने के लिए आवश्यक उपायों की भी चर्चा कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 20. आतंकवाद की जटिलता और तीव्रता, इसके कारणों, सम्बन्धों तथा अप्रिय गठजोड़ का विश्लेषण कीजिए। आतंकवाद के खतरे के उन्मूलन के लिए उठाए जाने वाले उपायों का भी सुझाव दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक


Download Previous Year Question Papers


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"