सिविल सेवा मुख्य परीक्षा - 2021 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र - 1 (भारतीय संस्कृति एवं विरासत)

http://iasplanner.com/e-learning/images/upsc-banner.jpg

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा - 2021


सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र - 1
(भारतीय संस्कृति एवं विरासत, विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल)

प्रश्न संख्या 1. भक्ति साहित्य की प्रकृति का मूल्यांकन करते हुए भारतीय संस्कृति में इसके योगदान का निर्धारण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 2. यंग बंगाल एवं ब्रह्मो समाज के विशेष संदर्भ में सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलनों के उत्थान तथा विकास को रेखांकित कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 3. भारतीय रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक मुद्दों एवं सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं का आकलन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 4. हिमालय क्षेत्र तथा पश्चिमी घाटों में भू-स्खलनों के विभिन्न कारणों का अंतर स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 5. गोंडवानालैंड के देशों में से एक होने के बावजूद भारत के खनन उद्योग अपने सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में बहुत कम प्रतिशत का योगदान देते हैं। विवेचना कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 6. शहरी भूमि उपयोग के लिए जल निकायों से भूमि-उद्धार के पर्यावरणीय प्रभाव क्या हैं? उदाहरणों सहित समझाइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 7. 2021 में घटित ज्वालामुखी विस्फोटों की वैश्विक घटनाओं का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण पर उनके द्वारा पड़े प्रभाव को बताइए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 8. भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों माना जाता है? विस्तारपर्वक उत्तर दीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 9. मुख्यधारा के ज्ञान और सांस्कृतिक प्रणालियों की तुलना में आदिवासी ज्ञान प्रणाली की विशिष्टता की जाँच कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 10. भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया में 'गिग इकोनॉमी' की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 अंक

प्रश्न संख्या 11. नरमपंथियों की भूमिका ने किस सीमा तक व्यापक स्वतंत्रता आन्दोलन का आधार तैयार किया? टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 12. असहयोग आन्दोलन एवं सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी के रचनात्मक कार्यक्रमों को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 13. “दोनों विश्व युद्धों के बीच लोकतंत्रीय राज्य प्रणाली के लिए एक गंभीर चुनौती उत्पन्न हई। "इस कथन का मूल्यांकन कीजिए"। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 14. विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं के संरेखण का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए तथा उनके स्थानीय मौसम पर पड़े प्रभावों का सोदाहरण वर्णन कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 15. आर्कटिक की बर्फ और अंटार्कटिक के ग्लेशियरों का पिघलना किस तरह अलग-अलग ढंग से पृथ्वी पर मौसम के स्वरूप और मनुष्य की गतिविधियों पर प्रभाव डालते हैं? स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 16. विश्व में खनिज तेल के असमान वितरण के बहुआयामी प्रभावों की विवेचना कीजिए । (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 17. भारत के प्रमुख शहरों में आई.टी. उद्योगों के विकास से उत्पन्न होने वाले मुख्य सामाजिक-आर्थिक प्रभाव क्या हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 18. जनसंख्या शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों की विवेचना करते हुए भारत में इन्हें प्राप्त करने के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डालिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 19. क्रिप्टोकरेंसी क्या है? वैश्विक समाज को यह कैसे प्रभावित करती है ? क्या यह भारतीय समाज को भी प्रभावित कर रही है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक

प्रश्न संख्या 20. भारतीय समाज पारम्परिक सामाजिक मूल्यों में निरंतरता कैसे बनाए रखता है ? इनमें होने वाले परिवर्तनों का विवरण दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 अंक


Download Previous Year Question Papers


data-matched-content-ui-type="image_card_stacked"